फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी साजिश के तहत फंसाया मुझे

Wed, 31 Aug 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
सियासी साजिश के तहत फंसाया मुझे - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
पूर्व विधायक व भाजपा नेता मुनीश गौड़ पर हमले की साजिश के आरोप में जेल गए पार्टी के ही दूसरे दिग्गज नेता व रीयल स्टेट कारोबारी राजेश भारद्वाज ने अब सत्र न्यायालय से जमानत मांगी है। अधिवक्ता के माध्यम से दायर जमानत याचिका में इस कार्रवाई को सियासी कार्रवाई करार देकर विपक्षियों का बिना नाम लिए कहा है कि लोगों को टिकट का प्रलोभन देकर उन्हें फंसाया गया है। अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 6 सितंबर तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता चंद्रशेखर दीक्षित के माध्यम से दायर की गई याचिका में कहा गया है कि पूर्व विधायक मुनीश गौड़ पर हुए हमले में उन्होंने तीन अन्य लोगों को नामजद किया है। जिसमें उन्होंने अपनी जमीनी रंजिश का हवाला दिया है। मगर अब पुलिस ने एक साजिश के तहत उन नामजदों को दरकिनार कर राजेश भारद्वाज को आरोपी बनाकर जेल भेजा है। दलील दी गई है कि राजेश भारद्वाज ने वर्ष 2012 में अतरौली विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था।
याचिका में किसी विरोधी का बिना नाम लिए कहा गया है कि चुनाव के दौरान उनके विरोधी रहे सियासी लोग अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हीं लोगों ने अपने प्रभाव से इस साजिश के तहत इस मुकदमे में फंसवाया है। ताकि याची की छवि को धूमिल कराया जा सके। इस मुकदमे के वादी मुनीश गौड़ को यह प्रलोभन दिया गया है कि वह चुप रहें तो उन्हें भविष्य में उनकी इच्छित सीट पर विधानसभा का टिकट दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस के एक बड़े अधिकारी को भी भविष्य के लिए इसी तरह का लालच दिया गया है। इसी साजिश के तहत नामजद आरोपियों को क्लीनचिट दी जा रही है और राजनीतिक विद्वेषवश याची के भविष्य को धूमिल किया जा रहा है, जबकि वह निर्दोष है और झूठा फंसाया गया है।  याची का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। अंत में याची ने जमानत की अपील की है। इस पर अदालत ने तारीख नियत कर दी है। बता दें कि 2 जुलाई को मुनीश गौड़ पर हुए हमले की साजिश के आरोप में राजेश भारद्वाज रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
भाजपाई नहीं पहुंचे पर समाज के लोगों का जेल में तांता
अलीगढ़। मंगलवार को अतरौली व दादों क्षेत्र से तमाम समर्थक व समाज के लोग  राजेश भारद्वाज से मिलने जेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी का हाल चाल लिया और मिलने गए लोगों ने भी हाल चाल लेते हुए उनके साथ रहने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें