फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: आई लव मोहम्मद के लगाए गए पोस्टर, पुलिस ने हटवाए, जुलूस निकालने का प्रयास, जगह-जगह फ्लैगमार्च

Fri, 26 Sep 2025 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहर के जमालपुर व अकराबाद कस्बे में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लगा दिए गए। सुबह इन्हें देखते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले। आनन फानन पोस्टरों को हटवाया गया।
विज्ञापन
अनूपशहर रोड पर लगाए आई लव मोहम्मद के पोस्टर - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में भी 26 सितंबर को जुमे के दिन‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लगाए गए। साथ में शाहजमाल पर एकत्रित हुए लोगों ने जुलूस निकालने का भी प्रयास किया। हालांकि पुलिस-प्रशासन की सतर्कता से स्थितियों को सामान्य किया गया। एक तरफ शहर मुफ्ती की अपील के बाद इस जुलूस को टाला गया। इस बीच पुलिस प्रशासनिक अमला भी वहां पहुंच गया। इसके बाद शहर में जगह-जगह फ्लैगमार्च भी निकाला गया। इधर, अकराबाद व शहर के जमालपुर इलाके में लगाए गए ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर हटवा दिए गए।

विज्ञापन


कानपुर में हुए घटनाक्रम के बाद जुमे को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था। इसी बीच जुमे की नमाज से पहले ही देहली गेट के शाहजमाल ईदगाह पर लोग एकत्रित होना शुरू हो गए थे। उनका प्रयास जुलूस निकालने का था। मगर खुफिया इनपुट पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। आनन फानन शहर मुफ्ती से संपर्क किया गया। साथ में एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ प्रथम आदि भी शाहजमाल पहुंच गए। बाद में शहर मुफ्ती ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे लोगों से शांति बनाए रखने और जुलूस न निकालने की अपील की। 

इसके बाद जुलूस निकालने का प्रयास टल गया, जिससे माहौल शांत हुआ। इसके बाद जुमे की नमाज शाहजामल व ऊपरकोट पर सकुशल होने के बाद एसएसपी नीरज जादौन के नेतृत्व में आरएएफ संग पुराने शहर में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। दोपहर तक अधिकारी स्थितियों पर नजर रखे रहे। इधर, जमालपुर इलाके में एसपी देहात व एसपी यातायात की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया।  एटीएम सिटी अमित कुमार भट्ट के मुताबिक जुम्मे की नमाज शांतिपूर्वक हुई है प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शहर के जमालपुर व अकराबाद कस्बे में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लगा दिए गए। सुबह इन्हें देखते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले। आनन फानन पोस्टरों को हटवाया गया। इन पोस्टरों को देखते ही तरह तरह की चर्चाएं होने लगी थीं। इसके बाद जिले भर में अधिकारियों ने मस्जिद प्रबंधकों व धर्म गुरुओं से संपर्क कर स्थितियों को सामान्य रखने का अनुरोध कराया।
सुरक्षा दृष्टि के लिए फ्लैग मार्च निकाला है। जनता से निडर और निर्भीक रहने की अपील की है। कानपुर में रैली के दौरान उठे विवाद जैसी स्थिति से निपटने और कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।-नीरज जादौन एसएसपी 

हिरासत में लिए गए सपा नेता
जमालपुर में पोस्टर लगने की सूचना पर खुफिया इनपुट पर सपा छात्र सभा के नेता मोहसिन मेवाती को पुलिस चौकी पर बुला लिया। बाद में उन्हें दो घंटे तक हिरासत में रखकर सपा नेताओं की अधिकारियों से बातचीत के बाद छोड़ा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें