फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की खातिर चीन से खुद युद्ध लड़ने को तैयार हूं : अजित बलियान

Sat, 27 Jun 2020 12:57 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
डीएम चन्द्र भूषण सिंह को ज्ञापन देते बसपा नेता अजित बालियान। - फोटो : neeraj
विज्ञापन
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा-सपा के संयुक्त प्रत्याशी रहे अजित बालियान ने भारत की ओर से चीन से युद्ध लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कहा है कि वह हर तरह से इस वक्त देश का साथ देना चाहते हैं। गौर हो कि अजित हाल ही में कोरोना संक्रमण काल में भी जिला प्रशासन को निजी तौर पर दस लाख रुपये दे चुके हैं, जिससे जरूरतमंदों की मौके पर मदद की गई थी।
विज्ञापन



अजित ने कहा है कि चीन ने इसी तरह से वर्ष 1962 में भारत के साथ धोखाधड़ी की थी। आज फिर से वही हाल हो रहा है। ऐसे में देश का मान सम्मान और स्वाभिमान बनाए रखने के लिए वह हर तरह से तैयार हैं ताकि देश का गौरव हमेशा की तरह यशस्वी रहे। देश की जनता को ये नहीं महसूस होना चाहिए कि कोई भी पड़ोसी देश उनकी जमीन पर कब्जा कर सकता है।


इस वक्त हम सभी को 135 करोड़ देशवासियों और तिरंगे के सम्मान के लिए जी जान से जुटना होगा। अजित ने कहा कि वह भारतीय फौज के सम्मान के लिए भी काम करेंगे। कलक्ट्रेट में उन्होंने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को इस संबंध में पत्र सौंपा। डीएम ने उनसे कहा कि उनका पत्र वह पीएमओ तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन



अजित ने इसके बाद बसपा के दो कार्यक्त्रस्मों में भी भाग लिया। वह मेयर मो. फुरकान अहमद के घर पहुंचे और वहां उनका हालचाल जाना। यहां उन्होंने जुमे की नमाज में शामिल बसपा पार्षदों से मुलाकात की। इस मौके पर बसपा नेता एवं कारोबारी दिगंबर चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें