फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाउन पहनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं

Thu, 08 Mar 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
राष्ट्रपति को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत करते एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एएमयू के दीक्षांत समारोह में पहने जाने वाले गाउन की कहानी सुनकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आश्चर्य हुआ। इस बात का खुलासा उन्होंने स्वयं अपने संबोधन के दौरान किया। उन्होंने एएमयू के गाउन को संभालकर रखने की परंपरा की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि यह गाउन 60 साल पुराना है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि का गाउन 60 साल तक सहेज कर रखा गया है। जब सी. राजगोपालाचारी यहां आए थे तब यह गाउन बना था। इस गाउन को डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद, डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन और ज्ञानी जैल सिंह जैसे ‘महानायकों’ ने पहना है। इसे पहनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 

‘बुलाने में हिचकिचाते हैं, तब भी हम आते हैं’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व में चंद छात्रों द्वारा किए गए विरोध के संदर्भ में साफ-साफ कुछ नहीं कहा। लेकिन इतना जरूर कहा कि कभी लोग बुलाते हैं, तब आते हैं। कुछ बुलाने में हिचकिचाते हैं, तब भी हम आते हैं। करीब 24 मिनट के भाषण की शुरुआत में उन्होंने कहा कि एएमयू के वीसी दो-तीन बार मिले। निमंत्रण पत्र लेकर गए थे तो भी कुछ हिचकिचा रहे थे। लेकिन मैने उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उनका गृह राज्य है। स्वाभाविक है कि इससे ज्यादा लगाव है। 
विज्ञापन


तराना टीम की राष्ट्रपति ने की तारीफ   
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तराना टीम की तारीफ की। समारोह के बाद गेस्ट हाउस में स्वयं टीम के सदस्यों को बुलाकर साथ में फोटो खिंचवाएं। इससे टीम के सदस्य बेहद प्रभावित हुए। सीईसी के समन्वयक प्रो. एफए शीरानी ने बताया कि राष्ट्रपति को तराना बहुत अच्छा लगा। उन्होंने राइडिंग क्लब के सदस्यों के साथ भी फोटो खिंचवाए। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों एवं प्रॉॅक्टोरियल टीम के सदस्यों के साथ भी राष्ट्रपति ने फोटो खिंचवाए। 

आते-जाते वक्त किया हाथ जोड़कर अभिवादन
राष्ट्रपति जब समारोह स्थल पर दाखिल हुए तब हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। समारोह खत्म होने के बाद भी उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान लोग उन्हें नजदीक से देखने के लिए बैरीकेटिंग तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें