फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बनी बारिश: तेज हवा व पानी से गिरी झोपड़ी, तीन लोग दबे, मां की मौत, बेटा-बेटी घायल

Sat, 01 Mar 2025 03:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुन्नी देवी झोपड़ी के अंदर अपने बेटा अरविंद व बेटी सुमित्रा के साथ सुबह करीब 8 बजे चाय बना रही थी। अचानक तेज हवा और बारिश से अचानक झोपड़ी गिर गई। झोपड़ी में लगा लोहे का गाटर महिला के सिर पर गिरा। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
बारिश से गिरी झोंपड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज हवा और बारिश से झोपड़ी अचानक गिर गई। झोपड़ी गिरने से चाय बना रही मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाय का इंतजार कर रहे बेटा और बेटी घायल हो गए। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में दादों के गांव अचला नगला निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी प्रेम सिंह झोपड़ी के अंदर अपने बेटा अरविंद व बेटी सुमित्रा के साथ सुबह करीब 8 बजे चाय बना रही थी। अचानक तेज हवा और बारिश से अचानक झोपड़ी गिर गई। झोपड़ी में लगा लोहे का गाटर महिला के सिर पर गिरा। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में दोनों बच्चे ईटों के मलबा के नीचे दब गए। बेटा अरविंद को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। बच्चों की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मां मुन्नी देवी व बेटी सुमित्रा को मलबे से बाहर निकाला। जब तक मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों ने घायल अरविंद व सुमित्रा को छर्रा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुमित्रा के हल्की चोट होने के कारण डॉक्टर घर भेज दिया। वही घायल अरविंद का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे पति, छह बेटी व दो बेटों को रोते-बिलखते छोड़ गई। हादसे के बाद नायब तहसीलदार मयंक गोयल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आर्थिक सहायता प्रशासन द्वारा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें