डा. अवलोकिता
- फोटो : Amar Ujala
सेवानिवृत्त आईएएस केएम संत की धेवती डॉ. अवलोकिता अशोक और धेवती के पति डॉ. योगेश कुमार सागर का आईएएस में चयन में हो गया है। 2016 में दोनों विवाह बंधन में बंधे थे। दूसरे प्रयास में दोनों को आईएएस में सफलता मिली है।
जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी मंजू अशोक व डॉ. बीपी अशोक (आईपीएस) की पुत्री डॉ. अवलोकिता हैं। उन्होंने दिल्ली के लेडी हार्डिंग से एमबीबीएस की पढ़ाई की है, जबकि उनके पति डॉ. योगेश ने लखनऊ के केजीएमयू से एमबीबीएस किया है।
इस समय वे आईआरएस का नागपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। डॉ. अवलोकिता ने बताया कि प्रशासनिक सेवा के जरिये ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों की सेवा कर सकेंगी। अपनी धेवती की सफलता पर नाना केएम संत ने कहा कि उसने काफी मेहनत की ।
आकाश बंसल ने आईएएस की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। मूल रूप से अतरौली निवासी गैलेक्सी बस ट्रैवल्स के मालिक अजय बंसल अलीगढ़ की एडीए कॉलोनी में रहते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। बड़े पुत्र आकाश ने सफलता हासिल की। बेटे के आईएएस बनने की खबर मिलते ही दिल्ली चले गए।
आकाश ने फोन पर बताया कि अलीगढ़ शहर के ओएलएफ स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। कोटा के डीएवी कालेज से इंटरमीडिएट किया। आईआईटी कानपुर से बीटेक किया। आईआईटी दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई पूरी की। अब आईएएस में 165वीं रैंक आई है।
ग्रम तोछीगढ़ के मजरा बहरामपुर निवासी दिव्यांक सिंह यादवेंदु ने आईएएस की परीक्षा में 347 वीं रैंक प्राप्त की है। दिव्यांक सिंह ने बताया कि उनके पिता भारतीय वन सेवा भोपाल में तैनात हैं। 2014 में उनका चयन आईपीएस में हो गया। प्रशिक्षण के दौरान अवकाश लेकर तीसरी बार भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिये परीक्षा दी। इस बार सफलता मिल गई।