फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सास के सामने दामाद ने पत्नी का तार से गला घोंटा, मर्जी के खिलाफ बनाए संबंध, पांच के खिलाफ मुकदमा

Thu, 09 Oct 2025 01:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने कार के लिए उसका उत्पीड़न किया। पति ने उसकी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाए। पति, सास, जेठ, जेठानी आदि ने मारपीट की। पति ने तार से गला घोंटकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी इलाके की महिला को ससुराल में दामाद ने सास व भतीजे के सामने पीट दिया। तार से गला घोंटकर मारने का प्रयास भी किया। इस संबंध में महिला के पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 28 अक्तूबर 2023 को अतरौली के युवक से हुआ था। दहेज मिलने के बाद भी ससुरालियों ने कार के लिए उसका उत्पीड़न किया। पति ने उसकी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाए। उत्पीड़न के चलते वह मायके आ गई। बाद में बात न बिगड़े इस डर से उसका पति उसे वापस ले गया। 

29 सितंबर को मायके छोड़ आए। फिर मायके वालों ने सुलह के प्रयास किए तो 5 अक्तूबर को उसे मां व भतीजे के साथ ससुराल ले जाया गया। घर में घुसते ही पति, सास, जेठ, जेठानी आदि ने मारपीट की। पति ने तार से गला घोटकर मारने का प्रयास किया। एसएचओ नरेंद्र शर्मा के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें