फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती हुई पत्नी की गला घोंटकर हत्या: बेटे ने मां को सुबह जगाया, पर वह सो चुकी थी चिरनिद्रा में, पति फरार

Mon, 24 Mar 2025 01:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी में अलीगढ़ के गभाना स्थित रामपुर में पति ने सोती हुई पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी वहां से फरार हो गया। मृतका अपने मायके में बच्चों के साथ रह रही थी। पति कुछ दिन पहले ही वहां आया और साथ रहने लगा था।
विज्ञापन
पिता ने छीना बच्चों के सिर से मां का साया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी से विवाद के बाद पति ने ससुराल में रहना शुरू किया। रात में परिवार के सब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। पति उठा और उसने सो रही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। सुबह बेटे ने मां को जगाया तो वह नहीं उठी, चूंकि उसके पिता ने उसकी मां को चिरनिद्रा में सुला दिया था।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से हाथरस के भोपतपुर गड़राना हाल मुकाम रामपुर निवासी मदन पाल शर्मा ने अपनी बेटी सोनी की शादी 12 वर्ष पूर्व अलीगढ़ में हरदुआगंज निवासी दीपक शर्मा के साथ की थी। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। डेढ़ साल से सोनी तीनों बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच न्यायालय में  मामला चल रहा था। 
विज्ञापन


13 मार्च  पति दीपक गभाना के रामपुर स्थित ससुराल में आ गया और पत्नी के साथ रहकर गोलगप्पे का काम करने लगा। 23 मार्च की रात्रि में सोनी की मां बीना देवी सोमना स्टेशन वाले घर पर सोने चली गई। सोनी, पति दीपक, बेटा लकी, बेटी दीप्ति व सृष्टि के साथ सो रही थी। रात्रि में दीपक ने सोनी की गला घोंटकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। 
विज्ञापन


24 मार्च की सुबह बेटा लकी सुबह आठ बजे जागा तो मां नहीं उठी। उसने मां को जगाने का प्रयास किया, फिर भी वह नहीं उठी। पिता घर से गायब था। लकी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर मृतका सोनी की मां बीना देवी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली।  मृतका सोनी  की बडी बहन रुवी की  दीपक के बड़े भाई अशोक के साथ शादी हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें