फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति ने पत्नी को खेत पर ले जाकर मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

Fri, 06 Feb 2026 01:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पत्नी को बाइक पर बैठाकर लकड़ी लेने खेत पर चला गया। खेत पर पहुंचने के बाद यशोदा के मुंह में तमंचा सटाकर गोली चला दी। इसके बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पिसावा के गांव प्रेमपुर में मौका मुआयना करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिसावा क्षेत्र के गांव प्रेमपुर में 5 फरवरी को एक युवक ने खेत पर अपनी पत्नी में तमंचे से गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


दिनेश शर्मा की शादी खैर थाना क्षेत्र के गांव बामोती निवासी महेश शर्मा की बेटी यशोदा से करीब पांच साल पहले हुई थी। उनपर दो बच्चे प्रिया और शांतनु हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, दिनेश नशे का आदी है। इस वजह से दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता है। दोपहर को दिनेश रंजीतगढ़ी में एक रागनी कार्यक्रम देखकर घर लौटा। कुछ देर बाद पत्नी को बाइक पर बैठाकर लकड़ी लेने खेत पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत पर पहुंचने के बाद यशोदा के मुंह में तमंचा सटाकर गोली चला दी। इसके बाद मौके से भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंच गए। सीओ वरुण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की रही। पति को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें