फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर के रुठकर जाने से क्षुब्ध महिला ने पिया तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर की ऊपरकोट कोतवाली के भुजपुरा इलाके की एक महिला ने शौहर के रूठकर घर से जाने से क्षुब्ध होकर शनिवार को तेजाब पी लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसकी हालत में देर शाम को सुधार हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित महिला भुजपुरा इलाके में पति के साथ एक किराए के मकान में रहती है। शनिवार को महिला के साथ पड़ोसी युवकों से छींटाकशी कर दी। इस बात की शिकायत महिला ने अपने शौहर से की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
युवक महिला को छोड़कर घर से चला गया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने तेजाब पी लिया। घटना से मकान मालिक के परिवार में सन्न रह गया। मकान मालिक ने पुलिस बुला ली। पुलिस महिला को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां देर शाम को उसकी हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सूचना पर महिला का पति भी आ गया। इंस्पेक्टर कोतवाली के अनुसार महिला की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें