अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के गांव मऊ में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में की गई हत्या में सत्यपाल का
- फोटो : KHAR
कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ में शनिवार को अपराह्न तीन बजे कुछ लोगों ने 46 वर्षीय किसान की दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई। साथ मौजूद उसकी पत्नी ने किसी तरह पड़ोसी के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। इंस्पेक्टर, सीओ और एसपी देहात ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। वारदात का कारण प्रधान के चुनाव की रंजिश और वर्ष 2012 में तत्कालीन प्रधान की हत्या का बताया जा रहा है।
गांव के निवासी सत्यपाल पुत्र कृपाल सिंह अपनी पत्नी देववती के साथ खेत से बुग्गी में घास-चारा लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सोनवीर सिंह के मकान के निकट पहले से खड़े कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। सत्यपाल बुग्गी से कूदकर भागे। हमलावर पीछा कर फिल्मी स्टाइल में गोली चलाते रहे। सत्यपाल के कमर, पेट व आंख में गोली लगी जिससे मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले।