फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पत्नी का प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पति ने सुपारी देकर वारदात को दिया अंजाम, ऐसे ली जान

Fri, 21 Feb 2025 05:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

10 फरवरी को इगलास थाने के ग्राम कैमावली निवासी श्यामवीर सिंह नोएडा से मथुरा किशोर न्याय बोर्ड में तारीख करने आया था। वह मथुरा में बाइक पर सवार एक व्यक्ति के साथ पीछे बैठा देखा  गया था । 11 फरवरी को उसकी लाश चंदफरी बंबा हस्तपुर के पास पास पड़ी मिली।
विज्ञापन
हत्या में पकड़े गए आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के शादी से पूर्व चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में पति को शक हुआ। पति ने पत्नी के प्रेमी से को ठिकाने लगाने के लिए सुपारी दी। सुपारी लेने वाले ने प्रेमी को बातों में लगाकर शराब पिलाई। घटनास्थल पर लाकर गोली मार हत्या करने के बाद बंबा के पास फैंक गए। पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


10 फरवरी को इगलास थाने के ग्राम कैमावली निवासी श्यामवीर सिंह नोएडा से मथुरा किशोर न्याय बोर्ड में तारीख करने आया था। वह मथुरा में बाइक पर सवार एक व्यक्ति के साथ पीछे बैठा देखा  गया था । 11 फरवरी को उसकी लाश चंदफरी बंबा हस्तपुर के पास पास पड़ी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो गोली लगने के कारण मृत्यु होना पाया गया। मृतक के पिता तेजपाल सिंह ने 12 फरवरी को थाना इगलास पर मुकदमा पंजीकृत कराया । घटना के खुलासे के लिए चार टीमें बनाई गईं।
विज्ञापन


थाना इगलास पुलिस,स्वॉट, सर्विलान्स की टीमों ने 21 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर हत्यारोप में इगलास के अमरपुरधाना नाला पुलिया से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त विकास उर्फ विक्का एक शातिर किस्म का अपराधी है जो सुपारी लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करता है । श्यामवीर की हत्या के लिए भी 6.5 लाख रूपये की सुपारी तय हुई। जिसमें 2.70 लाख रूपये हत्या से पूर्व विकास उर्फ विक्का व अन्य साथी दिए गए।

श्यामवीर का सोनिया पत्नी प्रवीन से शादी से पूर्व से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका शक सोनिया के पति प्रवीन को हो गया। प्रवीन सिंह व अनिल कुमार ने श्यामवीर सिंह की हत्या के लिए  6.5 लाख रूपये की सुपारी विकास उर्फ विक्का व अन्य साथी को दी। श्यामवीर सिंह की विकास  उर्फ विक्का ने उसकेअन्य साथी के साथ गोली मारकर हत्या कर शव को बंबे के पास फैंक दिया। 

विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार 

  1. विकास कुमार उर्फ विक्का जाट पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी नगला देह थाना मांट जनपद मथुरा 
  2. अनिल पुत्र प्रेमपाल सिह निवासी नगला हरगोविन्द थाना राया जनपद मथुरा जनपद अलीगढ़  

बरामदगी
  • आलाकत्ल सहित 2 अवैध तमंचा 315 बोर
  • 3 खोखा कारतूस 315 बोर
  • 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
  • घटना में प्रयुक्त चार पहिया गाड़ी टाटा जेस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें