फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में मांगे दो लाख और कार: न देने पर पति ने दिया तीन तलाक, तेजाब डालने की भी दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 31 Oct 2024 01:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दहेज में पति ने ऑफिस बनाने के लिए दो लाख रुपये व कार की मांग कर दी। मायके वाले बात करने आए तो उनके सामने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवक ने दहेज के लिए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पति ने तेजाब डालने की धमकी भी दी है। महिला ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला आलमबाग भमौला गली नंबर तीन निवासी हिना फातिमा ने कहा कि फिरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र के बरी का नगला निवासी नईम से उसका 28 मार्च 2019 को निकाह हुआ था। उस समय दिए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं है। अब दहेज में पति ने ऑफिस बनाने के लिए दो लाख रुपये व कार की मांग कर दी। 

12 मई को मायके वाले बात करने आए तो उनके सामने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान तीन तलाक दे दिया। थाना सिविल लाइंस के प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि मामले में पीड़िता की ओर से पति नईम, सास सज्जो, जेठ अतीक, जेठानी नाजरीन, ननदोई अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें