घर पर पति की पत्नी से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर पति रात में ही घर से निकल गया। गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली।
गभाना क्षेत्र के गांव परतापुर में पत्नी से कहासुनी होने पर युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 3 मई की सुबह गांव के पास पेड़ पर ग्रामीणों को उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने बताया है कि गांव के जयदेव सिंह का 23 वर्षीय बेटा राजकुमार मजदूरी करता था। 2 मई की रात किसी बात को लेकर उसका विवाद पत्नी प्रिया से हो गया था। इससे नाराज होकर राजकुमार रात में ही घर से निकल गया। गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटका देख तो खलबली मच गई।
सूचना पर ग्रामीणों के अलावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया है कि युवक ने अपने पीछे एक बेटे को रोते हुए छोड़ा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।