फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से नजदीकियां पड़ी भारी: पति ने सिपाही को पत्नी संग कमरे में रंगेहाथ पकड़ा, सिपाही निलंबित

Tue, 22 Oct 2024 03:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक 20 अक्तूबर को अलीगढ़ आ गया। पहले उसने सिपाही की रैकी की। जैसे ही सिपाही महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तभी युवक वहां आ गया और दोनों को एक साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
सिपाही निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की जमालपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही को महिला से नजदीकियां भारी पड़ गई। महिला के पति ने सिपाही को 20 अक्तूबर को घर में पकड़ लिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। इस मामले में सिपाही को एसएसपी स्तर से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के जमालपुर के रहने वाले एक युवक का पूर्व में रुपयों की वसूली को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। युवक की पत्नी शिकायत लेकर जमालपुर चौकी गई। जहां महिला का वहां तैनात सिपाही प्रवेश कुमार से संपर्क हो गया। युवक के काम के सिलसिले में शहर से बाहर चले जाने के बाद सिपाही अक्सर महिला के घर आने लगा। किसी तरह युवक को इसकी जानकारी हो गई। 

युवक 20 अक्तूबर को अलीगढ़ आ गया। पहले उसने सिपाही की रैकी की। जैसे ही सिपाही महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तभी युवक वहां आ गया और दोनों को एक साथ पकड़ लिया। युवक ने हंगामा किया तो सिपाही प्रवेश कुमार वहां से भाग गया। हालांकि इस संबंध में युवक की ओर से किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है। उधर, मामले की जानकारी होने पर सिपाही प्रवेश कुमार को एसएसपी स्तर से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें