फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ससुराल जाकर पत्नी को पीटा, फिर कह दिया तलाक... तलाक... तलाक...

Fri, 03 Feb 2023 10:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के क्वारर्सी निवासी युवक की शादी कासगंज के सहावर निवासी युवती से हुआ। पति ने सुसराल जाकर पत्नी को पीटा और तीन तलाक कह दिया। पत्नी ने पति समेत चार अन्य ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने ससुराल जाकर पत्नी की पिटाई कर तीन तलाक बोल दिया। पत्नी ने पति सहित चार अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


सहावर थाना क्षेत्र के गांव धनसिंहपुर निवासी शबीना पुत्री यासीन की शादी फरहान निवासी क्वार्सी अलीगढ़ से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन दहेज के लिए शबीना को प्रताड़ित कर रहे थे। महिला के मायके वालों ने कई बार पति और ससुरालीजनों को समझाया, लेकिन वह अपनी मांग करते रहे। महिला की ओर दर्ज कराया गया दहेज उत्पीड़न का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 

बीती 29 जनवरी को पति फरहान व परिवार के चार लोग पत्नी के घर पहुंचे और मारपीट की। पति ने महिला को तीन तलाक बोल दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायत की गई। क्षेत्राधिकारी के आदेश पर पति सहित चार अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि सीओ के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें