फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मौत: पति-पत्नी और देवर की कॉल हिस्ट्री से खुलेगा राज

Fri, 26 Jun 2020 08:09 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद पथवारी गली में बुधवार मध्य रात एक युवक द्वारा अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी करने और भाई-भाभी को मृत देख देवर द्वारा खुद को भी गोली से उड़ाने की घटना में पुलिस अब तीनों के  मोबाइल नंबरों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) निकालने में जुट गई है।
विज्ञापन



इसके जरिये यह पता लगाया जाएगा कि आखिरी समय में इन तीनों की किन-किन से बात हुई थी। साथ ही पूर्व में वह किससे अधिक बात करते थे। इसके साथ ही पुलिस तीनों मृतकों के आपस में रिश्ते और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्तों को लेकर भी छानबीन में जुट गई है। पुलिस के शक की सुई अभी भी तीनों मृतकों के आपसी रिश्तों के ईद-गिर्द ही घूम रही है। 


इधर, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शैलेंद्र सुलझा हुआ व्यक्ति था। मोहल्ले में भी उसका कभी विवाद नहीं होता था। अचानक से उसने तमंचों और कारतूस की व्यवस्था की। इसका मतलब कि वह कुछ दिन पहले ही हत्या और आत्महत्या की कहानी बना चुका था। पुलिस तमंचे कहां से खरीदे गए इसकी भी जांच में जुटी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां और पिता दो जवान बेटे और बहू की मौत के सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन




बता दें कि सिंचाई विभाग के अमीन पद से रिटायर्ड मुरारीलाल वर्मा निवासी पथवारी गली बरौला के चार बेटों में तीसरे नंबर के बेटे 30 वर्षीय शैलेंद्र ने बुधवार रात करीब 12:30 बजे तमंचे से गोली मारकर अपनी पत्नी पिंकी (19) की हत्या कर दी। इसके बाद उसने फेसबुक लाइव कर 21 सेकेंड का वीडियो बनाया, जिसमें परिवार वालों से तंग आकर खुद की भी जान देने की बात कही। इसके बाद उसने अपने सिर में गोली मार ली।


गोलियों की आवाज सुनकर तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे मां-पिता और नीचे की मंजिल पर बने कमरे में सो रहा भाई विशाल (20) ऊपर पहुंचा। दोनों को खून में लथपथ देख मां-पिता के होश उड़ गए। इधर, भाभी को सिसकता देख विशाल उसे अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी की चाबी तलाशने लगा। मगर, हड़बड़ाहाट में उसे चाबी नहीं मिली।


इससे हताश होकर उसने खुद के भी सिर में भाई के शव के पास पड़े तमंचे से गोली मार ली। एक-एक कर तीन मौतों सेे मां-पिता सदमे में आ गए। पुलिस इन तीनों मौतों की जांच का कारण जानने में जुटी। अभी तक सिर्फ पारिवारिक कलह की बात फेसबुक लाइव के वीडियो के आधार पर सामने आ रही है।


मगर, परिवार केे किस सदस्य के साथ विवाद था। इसका पुलिस को पता नहीं लग पा रहा है। मां-पिता की स्थिति ऐसी है कि वह अभी कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं हैं। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों मृतकों के कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें