फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पति-पत्नी चढ़े पानी की टंकी पर, चीख-चीखकर लगा रहे न्याय की गुहार, चल रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

Sun, 30 Aug 2026 11:05 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल धारा 151 के तहत कार्रवाई कर इतिश्री कर ली, जिससे पीड़ित पक्ष संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े पति और पत्नी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना टप्पल क्षेत्र के कस्बा जट्टारी में रविवार को उस समय खलबली मच गई, जब पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध पति और पत्नी पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए। दोनों टंकी के ऊपर से चीख-चीखकर छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन


आरोप है कि छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल धारा 151 के तहत कार्रवाई कर इतिश्री कर ली, जिससे पीड़ित पक्ष संतुष्ट नहीं है। दंपती का कहना है कि छेड़छाड़ करने वाले युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस की कार्रवाई से नाराज दोनों दंपती पानी की टंकी पर चढ़ गए और ऊपर से ही अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने लगे। 
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग दोनों को समझाने-बुझाने और सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को शांत कराने और दोनों को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पति-पत्नी के वीडियो चर्चा में
अलीगढ़ में छेड़छाड़ के एक मामले को लेकर युवक और युवती पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से नीचे आने की अपील की। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बातचीत के जरिए स्थिति संभालने की कोशिश की। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे मामलों में सोशल मीडिया पर सामने आए दावों के बजाय पुलिस की आधिकारिक जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। फिलहाल पानी की टंकी पर चढ़े युवक-युवती की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें