फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति-पत्नी पर जालसाजी कर दान की गई जमीन बेचने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 Jan 2025 06:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फौजी रोहिताश से छह बीघा जमीन का बैनामा 18 अगस्त 2021 को कराया था। तभी से वह खेतों को जोत-बो रहा है। बाद में पता चला कि जिस जमीन का बैनामा उन्होंने कराया है उसे रोहिताश अपनी पत्नी के नाम 11 फरवरी 2020 को दानपत्र कर चुका है। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा के गांव पीपली खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने गांव निवासी एक फौजी और उसकी पत्नी पर जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पति-पत्नी ने दानपत्र की गई जमीन जालसाजी से उसे बेच दी है। 

विज्ञापन


पीपली खुर्द गांव निवासी ज्ञान सिंह के अनुसार फौजी रोहिताश से छह बीघा जमीन का बैनामा 18 अगस्त 2021 को कराया था। तभी से वह खेतों को जोत-बो रहा है। बाद में पता चला कि जिस जमीन का बैनामा उन्होंने कराया है उसे रोहिताश अपनी पत्नी के नाम 11 फरवरी 2020 को दानपत्र कर चुका है। 

फौजी के पास उनका डेबिट कार्ड है, इससे फौजी ढाई लाख रुपये निकाल चुका है। उन्होंने पति-पत्नी पर षड़यंत्र कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। कहा कि तीन नवंबर को वह अपने खेत में बुवाई करने पहुंचे तो आरोपी ने दंपती ने गाली-गलौज करते हुए पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें