फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मुकदमे में समझौते के नाम पर शौहर व दोस्तों पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र में एक महिला ने मुकदमे में समझौते के नाम पर शौहर पर झांसा देकर अपने दोस्तों संग दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। देहलीगेट इलाके की रहने वाली महिला के अनुसार उसका दो साल पहले मामूद नगर के एक युवक से निकाह हुआ था। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन शौहर व ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार उसे घर से भी निकाल दिया गया। मजबूर होकर उसने महिला थाने में शौहर व ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। महिला का आरोप है कि मंगलवार शाम वह मायके स्थित अपने घर से नींवरी बाजार में कुछ सामान खरीदने गई थी।
विज्ञापन

जहां उसका शौहर मिल गया। बोला, मुकदमेबाजी में कुछ नहीं रखा है, घर चलो। कुछ रिश्तेदार भी आए हुए हैं। महिला के अनुसार भरोसा कर वह बाइक पर बैठ गई। रास्ते में शौहर का इलाके के ही नगला महताब निवासी एक दोस्त मिल गया। दोनों ने बातचीत के दौरान तीन-चार अन्य दोस्त आ गए। उन्होंने उसे नशीला पानी पीने को दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। देर रात उसे जब होश आया तो गोंडा रोड पर एक निर्मांणाधीन मकान में पाया। शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिर थाने में पहुंचकर शिकायत की। रोरावर थाने के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में महिला के लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें