फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 56 हजार में बेच दी मासूम, पुलिस ने कराया वापस

Fri, 02 Aug 2024 05:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

23 जुलाई को महिला प्रसव के लिए गंगीरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसके तीन बच्चे पहले से थे। महिला का आरोप था कि उसके पति ने डॉक्टर की मदद से नवजात बेटी को 56 हजार रुपये में एक युवक को बेच दिया है।
विज्ञापन
अपनी बच्ची को वापस पाकर खुशी जाहिर करती मां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरला क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती ने अपनी नवजात बेटी को एक निजी चिकित्सक की मदद से 56 हजार रुपये में बेच दिया। पांच दिन महिला को ममता सताई तो उसने थाने पहुंचकर बेटी वापस दिलाने की मांग की। थाने में रुपये लौटाने के साथ ही मामले में कोई कार्रवाई न करने का लिखित पत्र पुलिस को सौंपकर बेटी को ले गई। 

विज्ञापन


23 जुलाई को महिला प्रसव के लिए गंगीरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसके तीन बच्चे पहले से थे। महिला का आरोप था कि उसके पति ने डॉक्टर की मदद से नवजात बेटी को 56 हजार रुपये में एक युवक को बेच दिया है। इस पर पुलिस ने तत्काल उक्त डॉक्टर को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने वह सहमति पत्र दिखाया जिसमें महिला और उसके पति ने सहमति से अपनी नवजात बेटी को 56 हजार रुपये में एक युवक को देने की बात लिखी थी। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पांच दिन ह्रदय में ममता जागने पर महिला बेटी को वापस दिलाने की मांग करने लगी। उसे बेटी वापस दिला दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें