फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ऋण के नाम पर चौथ वसूलने पर तीन दबोचे, भेजे जेल

Fri, 02 Aug 2024 05:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इंदल सिंह के अनुसार 23 जुलाई की दोपहर वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने अलीगढ़ जा रहे थे। शेखाझील के पास एक बाइक पर अनुराग, विकास और दानवीर निवासीगण चांदगढ़ी थाना अकराबाद ने रोक लिया। फाइनेंस की किस्त न जमा करने पर डरा-धमकाकर तीन हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
चौथ वसूलने पर तीन दबोचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाइनेंस की किश्त न जमा करने पर एक किसान से तीन हजार रुपये की चौथ वसूलने के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बरला थाने के गांव पहाड़ीपुर निवासी भाकियू कार्यकर्ता इंदल सिंह के अनुसार 23 जुलाई की दोपहर वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने अलीगढ़ जा रहे थे। शेखाझील के पास एक बाइक पर अनुराग पुत्र मनोज, विकास पुत्र सतीश और दानवीर पुत्र लवकुश निवासीगण चांदगढ़ी थाना अकराबाद ने रोक लिया। फाइनेंस की किस्त न जमा करने पर डरा-धमकाकर तीन हजार रुपये ले लिए। उनकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 1 अगस्त की दोपहर आरोपियों को महमूदपुर पुलिया के पास से दबोच लिया। उनके पास से वसूली के 1400 रुपये भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें