फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छेड़खानी का विरोध करने पर पति, भाई को पीटा, दुकान में तोड़फोड़

Sun, 14 Jun 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कस्बे में एक दलित परिवार की महिला से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के साथ महिला के पति और भाई को पीटा गया। पीड़ित की ओर से टप्पल थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि घटना की शुरुआत 11 जून की शाम करीब चार बजे से हुई। मोहन ने उनकी पत्नी से छेड़खानी करते हुए अश्लील गालियां दीं। विरोध करने पर हाथापाई की। इसके बाद 13 जून की सुबह करीब नौ बजे वह काम पर जा रहे थे, तभी हरिओम, दीपक, मोहन, गिर्राज, छोटू और सोना ने घेर लिया और बुरी तरह से पीटा। बचाने आए उनके भाई को भी बेरहमी से पीटा। इस दौरान जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गालियां दीं।
कहा कि आरोपियों ने उनके भाई की दुकान में घुसकर सारा सामान बिखेर कर तहस-नहस कर दिया। उन्होंने आरोपियों से जान का खतरा बताया है। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें