टीकाराम इंटर कॉलेज से बोर्ड की परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलती छात्राएं।
- फोटो : CITY OFFICE
मंगलवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में सैकड़ों परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल के संस्कृत में पंजीकृत 485 में से 455 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 30 अनुपस्थित रहे। चित्रकला आलेखन में पंजीकृत 6729 में से 5833 उपस्थित रहे, जबकि 896 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। चित्रकला प्राविधिक में पंजीकृत 357 में से 315 उपस्थित रहे, जबकि 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली इंटर के संगीत वादन विषय में पंजीकृत 203 में से 192 उपस्थित रहे, जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।अर्थशास्त्र व वाणिज्य में पंजीकृत 12 में से 9 उपस्थित रहे, जबकि 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ब्यूरो