फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब तक झूठे साबित होंगे शान मियां पर आरोप

Mon, 22 Feb 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिला उपाध्यक्ष शान मियां पर एक-एक कर तीन-चार मुकदमे दर्ज हो गए। मगर हर बार उन पर लगे आरोपों को पुलिस जांच में झूठा साबित कर दिया जाता है। शनिवार रात प्रापर्टी डीलर पर हादी हसन हॉल के पास हुई फायरिंग में भी शान मियां सहित तीन लोग आरोपी बनाए हैं।
विज्ञापन


रविवार दोपहर एसएसपी दफ्तर एकत्रित होकर पहुंची भीड़ का सवाल था कि आखिर यह आरोप कब तक झूठे साबित होते रहेंगे। क्यों पुलिस हर बार उन्हें बचा रही है और वह घटनाएं करते जा रहे हैं।

सिविल लाइंस के हाथी डूबा निवासी इकतार अहमद का आरोप है कि शनिवार रात वह पौने दस बजे अपने भाई दानिश के साथ जमालपुर से बाइक द्वारा घर की ओर लौट रहा था। आरोप है कि हादी हसन हॉल के निकट शान मियां, उनके भाई नवेद और मुसाहिद निवासीगण धौर्रा ने घेर लिया।
विज्ञापन


इसी दौरान शान मियां ने उसके भाई दानिश को गोली मार दी। मेडिकल में हड़ताल के चलते दानिश को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से निजी नर्सिंग होम रेफर कर दिया गया। एसएसपी दफ्तर पहुंचे लोगों का कहना था कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मगर गिरफ्तारी आदि के नाम पर जांच की बात कह रही है। हर बार ऐसा ही हो रहा है। पहले भी दो मामलो में पीड़ितों को इसी तरह टहला दिया गया और आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें