फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जीजा ने साले पर लगाया मकान कब्जा करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Sun, 28 Dec 2025 06:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि जीजा का गांव में पुस्तैनी घर व खेती है, उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उन्होंने अपने साले को दी। वह गांव में ही मकान में रहने लगा। उसने गलत तरीके से मकान पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा क्षेत्र अंतर्गत गांव नयावास निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने अपने साले पर पुस्तैनी मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। 

विज्ञापन


सेवानिवृत सैन्यकर्मी अर्जुन सिंह ने बताया कि नौकरी के दौरान उनके बड़े भाई शहर में रहते थे। गांव में पुस्तैनी घर व खेती है, उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उन्होंने अपने साले सुरेंद्र सिंह निवासी धूमरा खैर को सौंप दी। सुरेंद्र गांव में ही मकान में रहने लगा। 2012 में बड़े भाई के निधन के बाद व सेवानिवृत्त होने पर अर्जुन ने उससे मकान खाली करने के लिए कहा। 

आरोप है कि उसने गलत तरीके से नयावास के पते पर दस्तावेज, मकान पर मीटर लगवाकर कब्जा कर लिया है। घर खाली करने के एवज में रुपये मांग रहा है। नौ नवंबर को बेटे दीपक के साथ उसने गाली-गलौज कर सुरेंद्र पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें