फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पहले पिता की हुई मौत, अब करंट लगने से बेटा भी चल बसा, परिवार में छाया मातम

Tue, 17 Sep 2024 05:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भूपेंद्र ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। करीब आठ साल पहले उसके पिता की हादसे में मौत हो गई थी। वही परिवार के भरण-पोषण का सहारा था। मजदूरी कर घर लौटने के बाद वह पंखा चलाने लगा। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक किशोर भूपेंद्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16 सितंबर को गांव परौरा के मजरा नगला सावंती में पंद्रह वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


परौरा निवासी आशाराम का 15 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र अपनी पढ़ाई छोड़कर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। करीब आठ साल पहले उसके पिता की हादसे में मौत हो गई थी। वही परिवार के भरण-पोषण का सहारा था। 16 सितंबर की शाम मजदूरी कर घर लौटने के बाद वह पंखा चलाने लगा। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वह दो बहनों के बीच में इकलौता भाई था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें