फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: होटल में छापा, दो महिलाओं सहित सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चंडौस-गौमत मार्ग पर चल रहे एक होटल में छापा मारकर दो मां-बेटी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एक खाली पड़े गोदाम में यह होटल रहा था और उस पर ओयो होटल का बोर्ड लगा था। हालांकि संचालक देर शाम तक ओयो होटल संबंधित रजिस्ट्रेशन और अन्य दस्तावेज दिखा नहीं पाए थे। एक सूचना पर मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे एसडीएम गभाना केबी सिंह के निर्देश पर तहसीलदार गभाना उदयवीर सिंह व चंडौस कोतवाल सीताराम सरोज की सयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस होटल संचालक व स्वीपर, तीन ग्राहकों और दोनों महिलाओं को अपने साथ थाने ले गई। दो अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि करीब एक माह से यहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पकड़े गए युवकों में चीती निवासी चेतन, नगलापदम निवासी मोहित, मीरपुर निवासी मुनकेश, कारेह निवासी फत्ते उर्फ सौरव ,चंडौस कस्बा निवासी सुनील और दोनों महिला शामिल है। महिलाएं भी पास के ही एक गांव की रहने वाली और आपस में मां-बेटी बताई जा रही है। सीओ सुमन कन्नौजिया ने बताया कि चंडौस-गौमत मार्ग पर देह व्यापार का अनैतिक धंधा चल रहा था। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। संचालक सहित पांच युवकों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। संचालक ओयो होटल का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें