फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: छात्र-छात्राओं को मिलेगा हॉस्टल, नियमित शिक्षक होंगे भर्ती, खुलेगा इनोवेशन और स्टार्टअप सेल

Sun, 19 Oct 2025 01:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विवि में नए रोजगारपरक व कौशल आधारित कोर्स डेटा एनालिटिक्स, पर्यावरण प्रबंधन, पत्रकारिता और डिजिटल गवर्नेंस सोशल इनोवेशन स्टडीज कोर्स की शुरुआत जल्द होगी। परिसर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। उसे वाई-फाई से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विवि कैंपस में बन रहा हॉस्टल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को छात्रावास मिलेगा। विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 135 छात्राओं और 183 छात्रों के लिए छात्रावास आवंटन प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। नियमित शिक्षकों की भर्ती भी होगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विवि में नए रोजगारपरक व कौशल आधारित कोर्स डेटा एनालिटिक्स, पर्यावरण प्रबंधन, पत्रकारिता और डिजिटल गवर्नेंस सोशल इनोवेशन स्टडीज कोर्स की शुरुआत जल्द होगी। परिसर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। उसे वाई-फाई से जोड़ा जाएगा। पुस्तकालय डिजिटल नॉलेज हब में विकसित होगा। इसमें ई-जर्नल्स, ई-बुक्स, शोध डाटाबेस और इंफिलबनेट प्लेटफॉर्म का विस्तार होगा। लीडरशिप एंड वैल्यू एजूकेशन प्रोग्राम होगा।

उन्होंने कहा कि विवि में इनोवेशन और स्टार्टअप सेल की स्थापना होगी। सशक्त खेल संस्कृति का केंद्र बनेगा। विवि के दोनों परिसरों के बीच आवागमन को सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए नई सड़क बनेगी। इसकी योजना शुरू कर दी गई है। इसी तरह अकादमिक ब्लॉक-3 और अतिथि गृह का निर्माण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें