फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल और क्लीनिक सील, एक को नोटिस, चार पर मुकदमा

Wed, 10 Dec 2025 03:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर में गौमत चौराहा के पास शर्मा डेंटल क्लीनिक, मुकेश क्लीनिक, केके हॉस्पिटल और सोफा नहर पर स्थित सितेंद्र क्लीनिक पर छापा मारा । इन अस्पतालों को अक्तूबर और नवंबर माह में नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में अवैध अस्पतालों का धंधा तेजी से फलफूल रहा है। खूब किरकिरी होने के बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक विभागीय अधिकारियों ने 47 अस्पतालों, क्लीनिक व लैब को नोटिस दिया है। जिसमें 9 दिसंबर को नोडल अधिकारी ने मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर खैर में तीन अस्पताल को सील और एक को नोटिस दिया है। इन सभी पर खैर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. अमित शर्मा ने मंगलवार को खैर की नायब तहसीलदार काजोल और वरिष्ठ सहायक हरवीर चौधरी के साथ गौमत चौराहा के पास शर्मा डेंटल क्लीनिक, मुकेश क्लीनिक, केके हॉस्पिटल और सोफा नहर पर स्थित सितेंद्र क्लीनिक पर छापा मारा । इन अस्पतालों को अक्तूबर और नवंबर माह में नोटिस जारी किया जा चुका है। जिसमें इन अस्पतालों और क्लीनिक ने पंजीकरण और चिकित्सक के अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। टीम ने तीन अस्पतालों को सील कर दिया, जबकि शर्मा डेंटल क्लीनिक को 10 दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किया है।

स्वास्थ्य विभाग शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप आमजन को सुरक्षित एवं मानक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। अवैध चिकित्सा कार्य किसी भी दशा में जारी नहीं रहने दिए जाएंगे। भविष्य में भी ऐसे प्रतिष्ठानों पर इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें