अलीगढ़ में पल्स, साईं, सक्षम, बीएनपी, एचबीएन, सनसाइन, समृद्दि जीवन, कल्पतरु सहित अन्य 60 से ज्यादा चिटफंड कंपनियों ने यहां के लोगों को कम अवधि में पैसा दो गुना करने का लालच दिया।
रुपये दोगुना करने के लालच में अलग-अलग चिटफंड योजनाओं में पिछले एक दशक में रुपये फंसा चुके अलीगढ़ जिले के करीब 1.25 लाख लोगों को अब अपना रुपया वापस मिलने की उम्मीद जग गई है। इन लोगों का करीब 126 करोड़ रुपये फंसा हुआ है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर बड्स एक्ट के तहत अब इन लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। इस तरह के आवेदन तहसील स्तर पर आ रहे हैं। अब तक 60 हजार लोग आवेदन कर चुके हैं। अलीगढ़ में पल्स, साईं, सक्षम, बीएनपी, एचबीएन, सनसाइन, समृद्दि जीवन, कल्पतरु सहित अन्य 60 से ज्यादा चिटफंड कंपनियों ने यहां के लोगों को कम अवधि में पैसा दो गुना करने का लालच दिया।
कंपनियों ने एजेंटों के जरिये लोगों से धनराशि का निवेश करवाया। बाद में यह कंपनियां अपना कार्यालय बंद करके भाग गईं, जिसके बाद निवेशकों को अपनी रकम डूबने की जानकारी हुई। शासन के निर्देश पर रकम वापस करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश प्रशासन को दिया गया था।
विज्ञापन
यह रकम कब मिलेगी, यह तो साफ नहीं है, लेकिन इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। अब तक फीड हुए आवेदनों की बात करें तो कोल तहसील में 40 हजार, अतरौली में छह हजार, इगलास में 2700, खैर में 4500 और गभाना में 6300 आवेदन फीड किए जा चुके हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा कहती हैं कि रकम वापसी के लिए लोगों ने आवेदन किया है। तहसील स्तर पर फीडिंग चल रही है।