फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का गला रेत कर लाश बेड में छिपाई

Tue, 26 Dec 2017 02:47 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
शबनम का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट इलाके के नीवरी में रविवार को एकतरफा प्यार और गैर बिरादरी के युवक से शादी करने पर एक युवती का गला रेतकर कत्ल कर दिया  गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपियों ने उसकी लाश कमरे में पड़े बेड के बाक्स में छिपा दी। देर रात जब उसका शौहर काम से लौटा तो युवती की हत्या का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


मृतका की मां ने युवती के पूर्व मंगेतर व सगे चाचा को शक में नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गोंडा रोड बाईपास के नीवरी गांव निवासी शबनम (20) पुत्री दीन मोहम्मद ने आठ माह पहले पड़ोस के मकान में किराए पर रहने वाले अनीस मूल निवासी सिंघौली, थानाक्षेत्र छर्रा संग प्रेम विवाह किया था। अनीस यहां एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। 

रविवार सुबह आठ बजे अनीस रोजाना की तरह काम पर चला गया। इसके बाद शबनम घर में अकेली थी। इसके बाद देर रात जब वह लौटा तो शबनम घर में नहीं मिली। इस पर अनीस ने आसपास उसकी तलाश की। वह उसके मायके में भी पता करने गया मगर वहां भी शबनम नहीं मिली। इसके बाद अनीस ने यह सोचकर घर में शबनम का बुर्का तलाश करना शुरू किया कि कहीं वह इसे पहनकर घूमने तो नहीं गई। अचानक अनीस ने जब बेड का बॉक्स खोलकर देखा तो दंग रह गया।
विज्ञापन


उसमें कंबल से ढकी हुई शबनम की लाश पड़ी हुई थी। चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार से उसका नृशंसतापूर्वक गला रेता गया था। उसके शोर करने पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। शबनम के मायके वाले और पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में शबनम की मां जमीला की ओर से अपने देवर पप्पू व तेलीपाड़ा निवासी युवक रज्जाक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

जमीला का कहना है कि दो साल पहले शबनम का निकाह रज्जाक संग तय हुआ था। मगर रज्जाक की गलत संगत के चलते यह रिश्ता टूट गया था। रज्जाक शबनम से निकाह करना चाहता था पर शबनम अनीस को पसंद करती थी। इसलिए दोनों ने परिवार की मर्जी से प्रेम विवाह किया था। इससे वह नाराज था। पप्पू की नाराजगी यह थी कि अनीस गैर बिरादरी का है। इसलिए पप्पू भी इस रिश्ते का विरोध करता था।  एसआे देहलीगेट, अनुज कुमार का कहना है िक हत्या की कई बिंदुओं पर जांच हो रही है, जिन लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया जा रहा है। उनके साथ शबनम के रिश्तेदारों पर भी नजर है, जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें