फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: भाजपा नेता के पुत्र को पुलिस ने रोका, गाड़ी से उतरवाया हूटर, 1867 वाहनों के किए चालान

Mon, 23 Jun 2025 10:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सारसौल चौराहा पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह का बेटा गाड़ी लेकर हूटर बजाता हुआ आ गया। इस पर टीम ने गाड़ी रुकवा ली गई। गाड़ी पर भाजपा जिलाध्यक्ष लिखा था। जब अधिकारियों ने कार सवार से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके पिता पूर्व जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने हूटर उताराने को कहा तो बेटे ने पिता देवराज सिंह से बात करने को कहा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला व यातायात पुलिस ने 23 जून शाम को एक घंटे के लिए काली फिल्म व हूटर वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे को गाड़ी का हूटर बजाना भारी पड़ गया। एसपी यातायात ने सारसौल चौराहा पर गाड़ी रुकवाकर हूटर हटवा दिया। जिले भर में चले अभियान में 1867 वाहनों के चालान किए गए।

विज्ञापन


23 जून शाम छह बजे से सात बजे के मध्य चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म, हूटर, लाल-नीली बत्ती के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान सारसौल चौराहा पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह का बेटा गाड़ी लेकर हूटर बजाता हुआ आ गया। 
इस पर टीम ने गाड़ी रुकवा ली गई। गाड़ी पर भाजपा जिलाध्यक्ष लिखा था। जब अधिकारियों ने कार सवार से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके पिता पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। एसपी यातायात के निर्देश पर पुलिस टीम ने हूटर निकलवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें