आवासीय छात्रावास में सत्र 2022-23 में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रवेश लेने के लिए जनपद व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 26 व 27 सितंबर को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे, जबकि मुख्य चयन ट्रायल 29 व 30 सितंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में होंगे।क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि चयन ट्रायल में टेबिल टेनिस, बास्केटबाल, तीरंदाजी, कबड्डी, बैडमिंटन, जूडो, तैराकी, कुश्ती व क्रिकेट के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए आवेदन का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़ से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।
आवासीय छात्रावास में सत्र 2022-23 में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रवेश लेने के लिए जनपद व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 26 व 27 सितंबर को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे, जबकि मुख्य चयन ट्रायल 29 व 30 सितंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में होंगे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि चयन ट्रायल में टेबिल टेनिस, बास्केटबाल, तीरंदाजी, कबड्डी, बैडमिंटन, जूडो, तैराकी, कुश्ती व क्रिकेट के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्गत जैविक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व प्रधानाचार्य द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं मूल प्रति अनिवार्य रूप से साथ लाएंगे। चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए आवेदन का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़ से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो