रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौटते समय स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास मजार पर खड़ी गांव निवासी एक महिला व अज्ञात व्यक्ति ने होमगार्ड को रोक लिया। उन्हें पीटा। मोबाइल तोड़ दिया और वर्दी फाड़ दी।
कस्बे के छर्रा रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट एक होमगार्ड को पीटा गया। उसकी वर्दी फाड़ने के साथ ही मोबाइल तोड़ दिया। मामले में एक महिला और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
घटना 11 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की है। छर्रा थाने के गांव पुरैनी निवासी होमगार्ड राजेश कुमार के अनुसार वह अलीगढ़ शहर के सिविल लाइंस थाने में तैनात हैं। 11 अप्रैल की रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौटते समय स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास मजार पर खड़ी गांव निवासी एक महिला व अज्ञात व्यक्ति ने रोक लिया। उन्हें पीटा। मोबाइल तोड़ दिया और वर्दी फाड़ दी। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए।