फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खात्मे तक घर-घर सर्वे रहेगा जारी : डीएम

विज्ञापन
करोना महामारी को लेकर बैठक करते डीएम चंद्रभूषण सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खात्मे या इसकी वैक्सीन आने तक जिले में घर-घर सर्वे जारी रहेगा। जिलाधिकारी ने शहर से लेकर गांव तक में सात सदस्यीय टीम का गठन किया है। स्वास्थ्य विभाग को साफ तौर पर निर्देश दिया है कि निगरानी समिति द्वारा चिन्हित व्यक्ति का तत्काल सैंपल कराकर जांच को भेजना होगा।
विज्ञापन

सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए निगरानी समितियों की जिम्मेदारियों को तय किया है। उन्होंने बताया कि निगरानी समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करते हुए संक्रमित/संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित करें और स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराएं। इसके बाद उनका तत्काल सैंपल कराया जाएगा। कोरोना की चेन को तोड़ने में फिलहाल इसी प्रकार से कामयाबी मिल सकेगी। यह व्यवस्था कोरोना के खात्मे या उसकी वैक्सीन आने तक प्रभावी रहेगी।
उन्होंने सात अधिकारियों की टीम गठित करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों का निर्देशित किया कि इसी तरह तहसीलों, ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर समितियों का गठन कर उनके माध्यम से कार्य कराएं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा, आपूर्ति, जिला कार्यक्रम और पुलिस विभाग की टीम काम करेंगी। वहीं, निगरानी समिति में ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान, लेखपाल, प्रधानाध्यापक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चौकीदार एवं सफाई कर्मी एक संयुक्त टीम बनाकर गांव में पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मोस्कैनर की मदद से घर-घर जाकर संक्रमितों को चिन्हित करेंगी। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में एडीएम सिटी, एसपी सिटी, स्वास्थ्य विभाग, सहायक नगर आयुक्त एवं पीओ डूडा की देखरेख में वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर निगरानी समितियों के माध्यम से सर्वे कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें