फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डस भर्ती: 53 अभ्यर्थी ने छोड़ी परीक्षा, स्टेशन और बस अड्डों पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

Sun, 26 Apr 2026 10:27 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को अलीगढ़ जिले में अभ्यर्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई, जिससे ट्रेनों और बसों में यात्रियों का काफी दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
टीकाराम इंटर कॉलेज से परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर लिखित परीक्षा अलीगढ़ जिले के 18 केंद्रों पर हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में 27 अभ्यर्थियों ने होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में 26 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।

विज्ञापन


अग्रसेन इंटर कॉलेज, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, धर्म समाज इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज, रतनप्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, श्री माहेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री माहेश्वर इंटर कॉलेज, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, श्री उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहली पाली में पंजीकृत 8352 में से 6078 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 2274 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 8352 में से 6236 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 2116 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 

उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, रेलवे-रोडवेज ने बढ़ाए इंतजाम
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को जिले में अभ्यर्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई, जिससे ट्रेनों और बसों में यात्रियों का काफी दबाव बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के बाद रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो से जाने के लिए लगी परीक्षार्थियों की भीड़ - फोटो : संवाद
स्टेशन और बस अड्डों पर बढ़ी भीड़, चढ़ने में हुई मशक्कत
सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होने के कारण अभ्यर्थी तड़के ही पहुंचने लगे। इसके चलते ट्रेनों और बसों में क्षमता से अधिक भीड़ रही। कई स्थानों पर चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की तक की स्थिति बन गई। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं और परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दिल्ली-टूंडला पैसेंजर ट्रेन को कानपुर तक बढ़ाया गया है। प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, टिकट, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, साथ ही हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई हैं। शाम के वक्त परीक्षा संपन्न होने पर कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही गाड़ी संख्या 04087 समर स्पेशल ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर रोका गया और अभ्यर्थियों को उसमें बिठाया गया।

रोडवेज ने भी बढ़ाईं बसें, प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त संचालन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा के अनुसार अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए आगरा, हाथरस, कासगंज, नोयडा, बुलंदशहर , एटा समेत विभिन्न रूटों पर पर्याप्त बसों का संचालन किया गया। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भी लगाई गईं, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को होने वाली परीक्षा के दौरान भी यही व्यवस्थाएं लागू रहेंगी। भीड़ को देखते हुए आवश्यकतानुसार और संसाधन बढ़ाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें