बुधवार शाम को हुई तेज बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। थोड़ी देर हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। नालों की नियमित सफाई न होने से कई जगहों पर नालों से निकलकर कूड़ा बाहर आ गया। जिससे बदबू फैल गई। मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है।
वहीं, महानगर में साफ-सफाई के बहाने सड़कों पर लोगों की दुश्वारी के लिए सिल्ट डाल दी गई है। जो बारिश में बहकर रोड पर आ गई है। मजबूरन लोगों को सिल्ट में होकर गुजरना पड़ रहा है।