फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट, कालोनियां और बाजार, सभी जगह लोग रंगों में हुए सराबोर

विज्ञापन
होली खेलते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रविवार शाम को होलिका दहन के अगले दिन सोमवार को शहर में धूमधाम से होली खेली गई। अपार्टमेंट से लेकर कॉलोनियों, बाजार और कोठियों में जमकर रंग बरसा। लोग भी इन रंगों में सराबोर नजर आए। युवाओं की टोली डीजे लगाकर मस्ती करती रही। होली के लिए रंग, गुलाल, पिचकारी की भी जमकर बिक्री हुई। होली खेलने के बाद दोपहर में कोई काला, पीला, लाल, गुलाबी, हरे रंग में नजर आया। होली के बाद लोग अपने रंग को छुड़ाने के लिए भी काफी मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को गली, मोहल्ले और बाजारों से लेकर कॉलोनियां, अपार्टमेंट और कोठियों में जमकर रंग बरसा और गुलाल भी उड़ा। कई इलाकों में तो पहले पानी और कीचड़ से होली हुई। एक दूसरे पर लोगों ने गुलाल के साथ धूल की पोटलियां फेंकी। होली में हर कोई ऊपर से लेकर नीचे तक हरा, लाल, पीला दिखाई दिया। रंग के साथ-साथ लोगों के बीच भंग और शऱाब भी चली। लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की मुबारकबाद दे रहे थे। घर आ रहे मेहमानों के लिए पकवान और व्यंजन परोसे गए। कहीं-कहीं शराब के जाम भी दिए गए। युवाओं की टोलियां इधर उधर होली की मस्ती करती रहीं। युवाओं ने अपनी कॉलोनियों में साउंड सिस्टम लगाया और फिल्मी गीतों पर नाचते रहे। दोपहर में गर्मी के बढ़ने से लोग पानी की होली खेलने लगे। दोपहर में जब होली खेलना बंद हुआ तो लोग नहाने पहुंचे। चेहरे से रंग छुड़ाने के लिए लोगों ने काफी मेहनत की।
दूसरे दिन भी रहा होली का माहौल
सोमवार को धूल होली खेली गई। इसके बाद मंगलवार को भी कुछ गली-मोहल्लों में होली खेली गई। इनमें अधिकांश वह घर थे। जिनमें रिश्तेदारों का आगमन हुआ था। शहर के कई इलाकों में लोगों ने रंग, गुलाल और कीचड़ की होली खेली।
विज्ञापन

आरएएफ परिसर में डीजे पर थिरके जवान
अलीगढ़। होली के मौके पर 104 बटालियन आरएएफ परिसर में कमांडेंट अजय कुमार शर्मा के सानिध्य में होलिका दहन और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां जवान डीजे पर जमकर थिरके। जवानों ने अपने अधिकारियों को गुलाल लगाकर कार्यक्रम शुरू किया। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें