दिल्ली- हावड़ा रूट पर संचालित होने वाली शताब्दी, गोमती, महानंदा, महाबोधि, वैशाली, कैफियात एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों में एक भी सीट खाली नहीं है। इन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 400 के पार पहुंच गई है।
होली में अब चार दिन बचे हैं। नौकरीपेशा लोगों का अपने घरों को जाना शुरू हो रहा है। इससे ट्रेनों में आरक्षित सीटों को लेकर मारामारी हो रही है। कई ट्रेनों में प्रतिक्षा सूची 400 के पार पहुंच गई है। सैकड़ों यात्रियों को आरक्षित टिकट के कंफर्म होने का इंतजार है। जिनको प्रतीक्षा टिकट मिला है और सीट पक्की नहीं है, वह दूसरे साधनों पर भी गौर कर रहे हैं। लोग एसी बसों और लंबी दूरी की बसों की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
लंबी दूरी के लिए एसी बसों की उपलब्धता नहीं होने से ये परेशानी और बढ़ गई है। इधर, रेल प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए दिल्ली-हावड़ा रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की शुरूआत कर दी है। कुछ ट्रेनों में कोच बढ़ाने के साथ ही अगले एक-दो दिन में लोकल पैसेंजर ट्रेन चलाने की भी तैयारी की जा रही है।
दिल्ली- हावड़ा रूट पर संचालित होने वाली शताब्दी, गोमती, महानंदा, महाबोधि, वैशाली, कैफियात एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों में एक भी सीट खाली नहीं है। इन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 400 के पार पहुंच गई है। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है वैसे ही स्टेशन पर घर जाने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
रेल प्रशासन होली पर ट्रेनों में हो रही भीड़ और रिजर्वेशन टिकट की स्थिति पर नजर रखे हुए है। नियमित ट्रेनों में अधिक से अधिक यात्रियों को बर्थ उपलब्ध कराने को अतिरिक्त कोच लगाने की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा यात्रियों को सुविधा देने के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोच में सामान्य टिकट लेकर यात्रा करने की सुविधा शुरू कर दी है। -अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल