फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चुनावी रणभेरी बजते ही सक्रिय हुई सरकारी मशीनरी, हटवाए होर्डिंग-बैनर

Mon, 10 Apr 2023 01:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होेते ही अलीगढ़ जनपद के सभी निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों की ओर से लगाए गए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि को हटवाने का अभियान देर शाम से ही शुरू हो गया।
विज्ञापन
होर्डिंग बैनर उतरते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव के लिए रविवार को अधिसूचना जारी होते ही अलीगढ़ प्रशासन सक्रिय हो गया है। यहां दूसरे चरण में 11 मई को चुनाव होना है। आचार संहिता के अनुपालन के लिए हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इसी के तहत महानगर के अलावा जनपद के सभी निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों की ओर से लगाए गए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि को हटवाने का अभियान देर शाम से ही शुरू कर दिया।

विज्ञापन


महानगर में नगर निगम की टीमें तो नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, ईओ आदि के नेतृत्व में टीमें पुलिस फोर्स के साथ निकल पड़ीं। प्रचार सामग्री को हटवाने के साथ ही लोगों को आचार संहिता के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। शहर भर में नगर निगम की कई टीमों ने नगर निगम से लेकर विभिन्न इलाकों में शाम से ही प्रचार सामग्री को हटवाना शुरू कर दिया।  

यही हाल नगर पालिका एवं नगर पंचाायतों में देखने को मिला। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ठ ने बताया कि अगले 24 घंटे में शहर भर से प्रचार सामग्री को हटवा दिया जाएगा। इसके लिए सभी टीमों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें