फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में परिंदे ने मारा पर

Tue, 14 Feb 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
Hit the bird on the strong room - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
धनीपुर मंडी में बनाया गए ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन का दावा था कि वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन एक परिंदे ने यहां पूरी प्रशासनिक मशीनरी को पांच घंटे तक उलझाये रखा। बमुश्किल उस परिंदे को बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन

दरअसल, धनीपुर मंडी में हजारों की तादाद में कबूतरों का बसेरा होता है। अनाज मंडी में बाजरा सहित अन्य अनाज के दानों को चुगने के लिए यहां कबूतर आते हैं। दाने चुगने के बाद वह यहां के पेड़ों पर गूटरगूं करते रहते हैं। स्ट्रांग रूम में कोल विधानसभा क्षेत्र के कक्ष के बाहर शटर के बाहर पॉलिथ्‍ाीन लगी थी।
इसी पॉलिथ्‍ाीन में एक कबूतर फंस गया। सुरक्षा में तैनात जवानों ने जैसे कबूतर की गूटरगूं सुनी तो उनके कान खड़े हो गए। कबूतर को पॉलिथ्‍ाीन और शटर के बीच फंसा देख इसकी सूचना सीपीएमएफ के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने जिला प्रशासन को दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को खबर मिली तो उन्होंने एसीएम द्वितीय पीडी गुप्ता को मौके पर भेजा। पहले तय हुआ कि कोल विस क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों को बुलाकर उनके सामने कोल विस क्षेत्र का कक्ष खुलवा कर कबूतर को बाहर निकाला जाए, लेकिन जिलाधिकारी ने दूसरा फीडबैक लिया तो पता चला कि कबूतर शटर के बाहर है तो एक कर्मी को भेजकर कबूतर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे कबूतर फंसने के बाद शाम चार बजे प्रशासन उसे बाहर निकाल पाया। कबूतर के बाहर निकलने के बाद सबने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें