फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 70 वर्ष से अधिक के 130 बुजुर्गों की हिस्ट्रीशीट बंद, नहीं देनी होगी थाने में मासिक हाजिरी

Mon, 03 Nov 2025 01:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस रेगुलेशन के तहत एसपी को अधिकार है कि वह किस अपराधी की निगरानी करानी है और जरूरत पड़ने पर उसकी हिस्ट्रीशी खोली जा सकती है। अगर लगता है कि किसी अपराधी की अब निगरानी नहीं करनी है और उसकी हिस्ट्रीशीट खत्म करनी है तो खत्म की जा सकती है।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय में उपस्थित 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग हिस्ट्रीशीटर - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में 70 वर्ष से अधिक के 130  बुजुर्गों की हिस्ट्रीशीट बंद कर दी गई है। अब इन्हें थानों और कोतवाली में मासिक हाजिरी के लिए नहीं बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी ने 70 वर्ष उम्र से अधिक के हिस्ट्रीशीटरों के साथ बैठक कर उन्हें बताया कि आज तत्काल प्रभाव से उनकी हिस्ट्रीशीट समाप्त की जा रही है। हिस्ट्रीशीट समाप्त होने की जानकारी से हिस्ट्रीशीटरों की खुशी का ठिकाना न रहा और उन्होंने पुलिस विभाग व सरकार को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि पुलिस रेगुलेशन के तहत एसपी को अधिकार है कि वह किस अपराधी की निगरानी करानी है और जरूरत पड़ने पर उसकी हिस्ट्रीशी खोली जा सकती है। अगर लगता है कि किसी अपराधी की अब निगरानी नहीं करनी है और उसकी हिस्ट्रीशीट खत्म करनी है तो खत्म की जा सकती है। 70 वर्ष से अधिक हिस्ट्रीशीटरों को थानों में हाजिरी देनी पड़ रही थी। जनपद में करीब ढाई हजार हिस्ट्रीशीटर हैं,जिसमें से 70 वर्ष की उम्र से अधिक 130 हिस्ट्रीशीटर को चिन्हित किया गया। 
विज्ञापन


आज एसपी कार्यालय पर बुलाकर बैठक की गई। जो थाने जाने के बाद चलने फिरने में असमर्थ हैं, जिन्होंने पिछले 50 वर्ष और 20 वर्ष से  कोई अपराध नहीं किया है। जिनके पोते-पोती भी युवा हो गए हैं, उनके घर अगर पुलिस जाती है तो उनको थोड़ा सामाजिक अपमान महसूस होता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे वृद्ध हिस्ट्रीशीटरों की आज तत्काल प्रभाव से हिस्ट्रीशीट समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें