फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर फायर झोंका, मारपीट-पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सिल्ला विसावनपुर में शुक्रवार रात एक हिस्ट्रीशीटर ने कहासुनी होने पर गांव के एक युवक पर फायर झोंक दिया, जिसमें युवक बाल-बाल बचा। ग्रामीणों ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ कर धुन दिया। बाद में उसके पक्ष के लोग भी आ गए और दोनों ओर से पथराव हुआ। दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का इंतजार अपने मोहल्ले में खड़ा था, रात करीब 8:30 बजे उसका गांव के ही हिस्ट्रीशीटर अनीश से किसी बात पर कहासुनी हो गया। इंतजार का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद अनीश उसके घर के दरवाजे पर आया और उसके ऊपर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
निशाना चूकने के बाद इंतजार के परिजनों ने अनीश को दबोच लिया, जिसकी जमकर पिटाई की। कुछ ही देर में अनीश पक्ष के लोग भी आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि इस दौरान अनीश पक्ष के लोग मौके से तमंचा उठाकर ले गए, जबकि अनीश को छुड़ाने में असफल रहे। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस टीम ने अनीश को हिरासत में ले लिया है। वहीं अनीश पक्ष के लोगों ने इंतजार के परिजनों पर लाइसेंसी हथियार से फायर करने का आरोप लगाया है, जबकि इंतजार पक्ष का कहना है कि पुलिस हथियार की जांच करा ले, फायर हुआ है या नहीं। बता दें कि लगभग छह माह पूर्व ही अनीश पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें