फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सिपाही को गोली मारने वाले हिस्ट्रीशीटर शाका की कटी टांग, पैर में फैल गया था संक्रमण

Tue, 23 Dec 2025 01:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शाका के पैर में गैंगरीन से संक्रमण हुआ था। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय सलाह के बाद ऑपरेशन में टांग काटी गई है। वह अभी पुलिस निगरानी में मेडिकल में ही उपचार पा रहा है।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा शाका का उपचार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में सिपाही को गोली मारने की घटना में मुठभेड़ में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर अपराधी ओमप्रकाश उर्फ शाका की दायीं टांग काटनी पड़ गई। मुठभेड़ में दोनों पांवों में गोली लगने से वह घायल हुआ था। दाएं पैर में गैंगरीन से संक्रमण फैलने के कारण मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन कर उसकी टांग काट दी गई। अभी वह मेडिकल कॉलेज में पुलिस निगरानी में भर्ती है। 

विज्ञापन


9 नवंबर को पुलिस टीम उसे पकड़ने गई थी। उस दौरान गांव जलालपुर के ओमप्रकाश उर्फ शाका ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इसमें पुलिसकर्मी आरक्षी फरीदाबाद हरियाणा का देव दीक्षित गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद शाका दो बार पुलिस घेराबंदी में चकमा देकर भाग गया था। उसके दो साथी जरूर पकड़े गए। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।

इसी घेराबंदी में तीन दिसंबर की रात पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के घांघौली कट के पास उसे दबोचा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पांवों में गोली लगी। उसे कुछ दिन उपचार के बाद जेल दाखिल कर दिया था। कारागार में भी उसका उपचार हुआ। चार दिन पहले मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन कर टखने के नीचे दायां पांव काटना पड़ गया। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधीक्षक कारागार बृजेंद्र सिंह के अनुसार टखने के पास गैंगरीन से संक्रमण हुआ था। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय सलाह के बाद ऑपरेशन में टांग काटी गई है। वह अभी पुलिस निगरानी में मेडिकल में ही उपचार पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें