फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चुनाव प्रचार में साथ चलने से इन्कार पर नाक तोड़ी

Sat, 03 Jan 2026 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव भले ही दूर हैं लेकिन गांवों में दावेदारों ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। गांव बिलौना में ऐसे ही एक दावेदार ने एक युवक से चुनाव प्रचार में चलने के लिए कहा। युवक ने मना किया तो गुस्से में आए दावेदार ने युवक की नाक पर ईंट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी पिंटू कुमार ने गंगीरी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव का एक युवक प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए अभी से चुनाव प्रचार में जुट गया है। बृहस्पतिवार की शाम वह आया और चुनाव में अपने लिए वोट मांगा। पिंटू कुमार के अनुसार उन्होंने वोट देने का वादा किया। इसके बाद चुनाव प्रचार के लिए साथ में चलने की बात कहने लगा तो उन्होंने साथ जाने से मना कर दिया।
इस पर वह तैश में आकर गाली देते हुए आरोपी ने ईंट से नाक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घायल पिंटू कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें