फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाड़े पर लेकर कार लूट ले गए बदमाश

Mon, 01 Jun 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो लूटने और चोरी करने वाला गैंग खैर में सक्रिय होता दिख रहा है। 14 मई से लापता बोलेरो और चालक के लापता होने की घटना की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि शनिवार की रात दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन

 जट्टारी से भाड़े पर की गई एक बोलेरो गाड़ी को चार बदमाश ले कर भाग गए। उन्होंने चालक के साथ मारपीट की और उसे लक्ष्मनगढ़ी के पास उतार गए।   सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे थाने ले गई। हालांकि गाड़ी स्वामी ने चालक   को संदिग्ध मानते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
श्रीकृष्ण उपाध्याय निवासी जट्टारी की बोलेरो गाड़ी पर नीरज पुत्र बलवीर निवासी दुर्गापुर जट्टारी चालक है। उसने बताया कि शाम साढ़े 6 बजे चार लोग आये तथा कीरतपुर चलने के लिए 700 रुपये में गाड़ी भाड़े पर कर ली। रास्ते में नायल रोड पर उसे मारपीट कर गाड़ी से उतार दिया तथा गाड़ी लेकर भाग गये। उसने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस पहुंच गई तथा उसे थाने ले गई। सुबह सवेरे गाड़ी स्वामी श्रीकृष्ण उपाध्याय थाने पहुुंचा। उसने चालक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ धारा 407 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें