फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू बवालः हिंदू युवा वाहनी ने फू्ंका अमुवि प्रशासन का पुतला, उठाई कार्रवाई की मांग

Wed, 13 Feb 2019 01:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी का अलीगढ़ में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मंगलवार को हुए बबाल और हिन्दू छात्रों, भाजपा कार्यकर्ताओं व पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में हिंदू युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान पर अमुवि प्रशासन का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार से अराजक तत्वों को अमुवि से खदेड़ने और कड़ी कार्यवाई करने के साथ ही अमुवि में राष्ट्रवादी माहौल बनाने की मांग की।

विज्ञापन



मंगलवार दोपहर अमुवि में एक समुदाय के छात्रों ने एकत्रित होकर हिंदू छात्र के साथ मारपीट की। मारपीट की शिकायत करने और आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होने पर धरने पर बैठे हिन्दू छात्रनेता अजय सिंह सहित अन्य हिन्दू छात्रों पर दूसरे समुदाय के छात्रों ने हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। 

अलीगढ़ हिंदू युवा वाहनी के जिला उपाध्यक्ष आदित्य पंडित ने कहा कि मौके से गुजर रहे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष की कार पर फायर झोंक कर हमला करने के साथ अमुवि में कवरेज को आई महिला पत्रकारों पर हमला हुआ जो एक अतिनिन्दनीय विषय है, हम इसकी निंदा करते हैं। अमुवि में अराजकता का माहौल है, यहां देश विरोधी बयानबाजी करने वाले लोगों को आमंत्रित कर सम्मेलन किया जाता है। इसके विरोध में हिंदू युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने अमुवि प्रशासन का पुतला फूंका है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि अमुवि में अराजक तत्वों को खदेड़ा जाए और मंगवालर को बबाल में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाए, जिससे अमुवि में राष्ट्रवादी माहौल बन सके।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें