फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाजपा नेत्री उदिता ने दिया विवादित बयान, अस्तित्व बचाना है, ज्यादा बच्चे पैदा करें हिंदू महिला

Mon, 23 Jan 2023 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड उदिता त्यागी ने अलीगढ़ में विवादित बयान दिया। उन्होंने हिंदू परिवारों की महिलाओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
नौरंगाबाद बी दास कम्पाउंड में श्रीमद् रामकथा में सनातन संत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड उदिता त्यागी ने रविवार अलीगढ़ में विवादित बयान दिया। उन्होंने हिंदू परिवारों की महिलाओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के सबसे बड़े शत्रु हम स्वयं हैं। हमने ज्यादा बच्चे पैदा न करके हिंदुओं को कमजोर किया है। वह महानगर के बी.दास कंपाउंड में मां बगलामुखी मंदिर स्थापना पर हुए नौ दिवसीय अनुष्ठान के समापन हुए संत सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। इस मंदिर की स्थापना महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने कराई है।

विज्ञापन


उदिता त्यागी ने कहा कि वह बच्चा अभागा होता है, जिसके कोई भाई-बहन नहीं होता। हमारी संतानें रिश्तों को भूलती जा रही हैं, क्योंकि हमने एक बच्चे का नियम लागू कर दिया है। उधर, सभा में न पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री एवं फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने वीडियो भेजकर असमर्थता व्यक्त की।

सम्मेलन में स्वामी अमृतानंद सरस्वती ने कहा कि कलियुग में दुष्टों के संहार के लिए मां बगलामुखी का अवतार है। हमें श्रीमद्भगवद् गीता के मूल्यों को समझना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी पांडवों को युद्ध में विजय के लिए मां बगलामुखी की उपासना करने के लिए कहा था। गीता में उन्होंने कहा कि जब सभी रास्ते बंद हो जाएं तो शस्त्र उठाना ही एकमात्र समाधान है।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर नरसिंह आनंद गिरि ने भी ऑनलाइन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं को युद्ध के लिए तैयार होने की आवश्यकता है। आने वाला समय सनातन विद्रोहियों द्वारा भयंकर नरसंहार का समय है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने हिंदुओं से एकजुट होकर सनातन धर्म के घटते मूल्यों पर जनजागृति फैलाने का आह्वान किया।

हिमाचल प्रदेश से आए देवानंद सरस्वती ने कहा कि पूरे देश में गीता गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्षता प्रदीप सिंघल ने की। यहां विपिन वार्ष्णेय, विपिन लाल, अमन गुप्ता, कुलसुमन गोयल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, निर्मल पिंका, सुबोध गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें