अलीगढ़ में होलिका दहन कर गले मिलते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के नगर निगम द्वारा तस्वीर महल पर पालिका बाजार का निर्माण कई साल पहले कराया गया था, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों व्यापारी दुकान करते हैं। लेकिन वर्तमान में बदलते स्वरूप को देखते हुए इस बार वहां के व्यापारियों ने तय किया इस मार्केट के जो बुजुर्ग व्यापारी होंगे वहीं होलका दहन करेंगे।
जिसके चलते बुजुर्ग पान विक्रेता ओम प्रकाश वरिष्ठ आर्किटेक्ट मुस्लिम व्यापारी अथर परवेज इन दोनों से संयुक्त रूप से होलिका दहन कराया गया और होलिका दहन की जो हिंदू रीति-रिवाज से परंपराएं होती हैं उनका दोनों ने निर्वाहन किया और उसके उपरांत होलका दहन की प्रक्रिया संपूर्ण किया।
दोनों इस पर गौरवान्वित महसूस कर साम्प्रदायिक एकता की अनूठी मिसाल पेश कर खुश हैं। इसको लेकर दोनों का कहना था कि हमारे देश में जितने भी तीज त्योहार पड़ते हैं, उसमें मजहब का कोई मतलब नहीं हम सब हिंदुस्तानी हैं।